फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नहर में गिरने से बाइक सवार की मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 07 Mar 2025 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शैलेंद्र कुमार सुबह बाइक से दिल्ली जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे खैर-गोंडा मार्ग पर पटपड़ नगला के पास नहर पुल के किनारे पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई। पुल के किनारे लगे ईंटों को तोड़ते हुए बाइक सीधे नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
मृतक शैलेंद्र कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर-गोंडा मार्ग पर पटपड़ नगला नहर पुल के किनारे लगे ईंटों को तोड़ते हुए एक बाइक नहर में गिर गई। इससे युवक पानी में डूब गया। यह देखते ही आसपास के लोग भागकर पास पहुंचे। सूचना पर पुलिस और परिजन भी पहुंच गए। पानी में खोजकर उसे बाहर निकाला गया। हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


इगलास कोतवाली के गांव बसई निवासी शैलेंद्र कुमार (30) पुत्र केशव देव 6 मार्च की सुबह बाइक से दिल्ली जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे खैर-गोंडा मार्ग पर पटपड़ नगला के पास नहर पुल के किनारे पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई।

पुल के किनारे लगे ईंटों को तोड़ते हुए बाइक सीधे नहर में जा गिरी। परिजन ने बताया कि शैलेंद्र दिल्ली में एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़े थे। एक वर्ष पहले ही उनकी शादी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें