फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फंदे पर लटका मिला शव, भाई ने हत्या करने का आरोप लगाया

Wed, 26 Mar 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव आलमपुर फतेहपुर में एक महिला का शव उसकी ससुराल में फंदे पर लटका मिला। खबर पाकर पहुंचे भाई ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की है। गांव आलमपुर फतेहपुर निवासी बेगम (26) पत्नी साबिर अली का शव कमरे में पंखे पर फंदे के सहारे लटका था। घटना के समय पुरुष नमाज पढ़ने गए थे। महिलाएं घर पर ही अलग जगह नमाज पढ़ रही थीं। नमाज पढ़ने के बाद उन्होंने बेगम का शव लटका देखा तो शोर मचाया। तत्काल ही उसे फंदे से नीचे उतारकर घर वाले छर्रा के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।



ससुराल से मिली सूचना पर बिहार निवासी मृतका का भाई उमर अली मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे दादों थाने से पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंचा। उसने ससुराल वालों पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि दो साल पहले ही निकाह हुआ था। दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें