फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हत्या कर घूरे में दबाया गया शव बरामद

Wed, 28 Feb 2024 12:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
जयवीर का फाइल फोटो।  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गांव ओगर से शुक्रवार शाम से लापता युवक का शव मंगलवार को गांव में ही सड़क किनारे घूरे में दबा मिला। मृतक के पिता ने अपनी पुत्रवधू और मृतक के दोस्त के बीच संबंध होने व दोनों पर बेटे की हत्या करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन




ओगर गांव निवासी नेम सिंह के सबसे छोटा पुत्र जयवीर सिंह (35) शुक्रवार की देर शाम लापता थे। परिवार वालों ने रात में हर संभावित स्थानों पर तलाश किया लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह परिवार की ओर से जयवीर सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे गांव के कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे घूरे पर पड़ी, जिसमें एक पैर बाहर निकला हुआ था।



उन्होंने शोर मचाया तो तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही सीओ शुबेंदु सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को घूरे से बाहर निकलवाया। शव देखते ही परिवार वाले दहाड़ मारकर रो पड़े। वह अपने पीछे एक बेटा-बेटी और पत्नी सहित परिवार वालों को रोता छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता के अनुसार शुक्रवार की शाम उनके अन्य दो बेटों ने जयवीर को अपने उसी दोस्त के साथ घूमते देखा था। उस दोस्त का घर पर आना-जाना था।
विज्ञापन





घर से सौ मीटर दूर ही घूरे में दबा था शव
पुलिस जांच के लिए यह भी महत्वपूर्ण तथ्य है कि जिस जगह पर घूरे पर शव दबा था वह मृतक के घर से महज सौ मीटर की दूरी पर पड़ा है। जिस जगह पर घूरा पड़ा है वह रास्ते पर रात में भी आवागमन रहता है। यह जगह दो रास्तों के मोड़ पर है। घूरा गांव के मुख्य लिंक मार्ग पर पड़ा है, और उसी से जुड़ा दूसरा रास्ता कई अन्य गांवों के लिए जाता है, जिस पर भी दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है। वहीं शव बरामद होने के बाद ग्रामीण डॉग स्क्वायड आने से पहले शव के पास पुलिस के जाने का भी विरोध जताते रहे। इस पर सीओ ने डॉग स्क्वायड और फाॅरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया।





तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर ली गई है। कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -शुबेंदु सिंह, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें