खेल निदेशालय की तरफ से आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई है। उपक्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से जिले में होने वाली चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 20 से 27 नवंबर तक गोंडा में होगी। इसके लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन छह नवंबर को सुबह 10 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। चयनित खिलाड़ी सात नवंबर को अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला वालीबॉल प्रतियोगिता 22 से 25 नवंबर तक चित्रकूट में होगी। इसके लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन 18 नवंबर को सुबह 10 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। चयनित खिलाड़ी 19 नवंबर को अलीगढ़ में मंडल स्तर पर चयन में प्रतिभाग करेंगे।