फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: डांस टीचर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में तीन हमालवर कैद

Mon, 06 Jul 2020 09:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
डांस टीचर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी स्वर्ण जयंती नगर में सोमवार को दिनदहाड़े एक डांस टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डांस टीचर अपनी प्रेमिका से मिलने वहां आया था। हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंची। 
विज्ञापन


वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी में तीन हमलावर कैद हुए हैं। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की शुरूआती छानबीन और परिवार के आरोपों के मुतबिक मामला लव ट्राइएंगल का निकलकर सामने आया है।

महावीर उर्फ माही (24) पुत्र शंकर लाल निवासी नगल डालचंद, क्वार्सी पेशे से डांस टीचर था। पहले वह मुंबई में डांस क्लास चलाता था। कुछ साल पहले अलीगढ़ लौटा और यहां रामघाट रोड पर डांस क्लास चलाने लगा। यहां उससे नौरंगाबाद इलाके की रहने वाली युवती डांस सीखने आने लगी। 
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों का आपस में प्रेम प्रसंग हो गया। पिता शंकर लाल के मुताबिक यह मामला सुबह 11: 45 बजे का है। बेटे डांस क्लास से घर की ओर लौट रहा था। तभी उसे उसकी प्रेमिका का मिलने को फोन आया। उससे मिलने वह स्वर्ण जयंती नगर स्थित 100 फुटा रोड पर शिवगंगा अपार्टमेंट के पास गया था। 

 
विज्ञापन

वहां उक्त युवती का एक अन्य प्रेमी विनय कटियार उर्फ बिन्नी पुत्र नरोत्तम दास निवासी नगला मानसिंह, गांधी पार्क आ धमका। विनय से अब युवती की शादी भी तय हो चुकी है। वह अपने दो दोस्तों के साथ आया और बेटे के साथ मारपीट की। 

इसके बाद उन्होंने बेटे को गोली मार दी। गोली बेटे के पेट में जा लगी। आरोपी फरार हो गए। इधर, दिनदहाड़े पॉश कालोनी में गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो महावारी खून में लथपथ पड़ा था। 

सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने उसे जेएन मेडिकल कालेज भेजा, वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया है। इंस्पेक्टर थाना क्वार्सी छोटेलाल के मुताबिक मृतक के भाई गजेंद्र सिंह बघेल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर विनय कटियार व उसके दो अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

आरोपियों की तलाश को दबशि जारी है। युवती से भी पूछताछ की जा रही है। मामला लव ट्राइएंगल का निकलकर सामने आ रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें