फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में वेन बेकाबू होकर पलटी, लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Fri, 03 Jul 2020 01:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
आग पर काबू पाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस कोतवाली चंदपा इलाके के बिसाना के पास एक वेन बेकाबू होकर पलट गई। दो-तीन बार पलटा लेने के बाद वैन में आग लग गई। वैन में सवार लोग बचने के लिए कार से कूदे, लेकिन इसी बीच कार से कूदते वक्त एक व्यक्ति की मौके पर ही गिर कर मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं वेन चालक व एक अन्य की जलने से मौत हो गई। वहीं 3 को जिला अस्पताल लाया गया, जिनका उपचार जारी है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला तुदला निवासी धीरज पुत्र रूपकिशोर की 29 जून को सहपऊ क्षेत्र के गांव धाधउ निवासी डोली पुत्री धीरज से शादी हुई है। 

शुक्रवार की सुबह धीरज अपनी पत्नी को लेकर अपनी ससुराल जा रहा था। उसके साथ उसका भाई मुकुल, जीजा अनिल पुत्र बनवारी लाल व चंद्रवीर पुत्र मेघ श्याम निवासी गण दाऊजी मथुरा, बिचौलिया रामू निवासी कुंवरजी नगला और वेन चाक लाखन पुत्र शिवशंकर निवासी नगला तुदला भी थे। 
विज्ञापन


जैसे ही वेन बिसाना के निकट पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर पलट गई। तीन-चार पलटा लेने के बाद वैन में आग लग गई। यह देख वैन में सवार सभी लोग घबरा गए और बचने का प्रयास करने लगे। इसी बीच धीरज के जीजा अनिल ने गाड़ी से कूदने का प्रयास किया, जिससे वह रोड पर गिर गया और सिर में चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

वहीं वैन चालक लाखन व रामू की आग में जलने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तीनों शव जिला अस्पताल लाए गए। वहीं घायलों का इलाज भी जिला अस्पताल में कराया गया। इस बात की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों व घायलों के परिजनों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें