बेटियां फोन कर ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीड़न किए जाने की शिकायत कर रही थीं। इसी बात को लेकर ससुर बेटी के घर पहुंचे। दोनों दामादों ने ससुर को कमरे में बंद कर लिया और पीटा।
पिलखना में घरेलू विवाद सुलझाने आए एक ससुर को दो दामादों ने पीट दिया। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव सिल्ला बिसावनपुर निवासी इरशाद खां ने पुलिस को बताया कि उनकी दो पुत्रियों का निकाह करीब सात वर्ष पहले पिलखना निवासी दो सगे भाइयों के साथ हुआ था। पिछले कई दिनों से उनकी बेटियां फोन कर ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीड़न किए जाने की शिकायत कर रही थीं। इसी बात को लेकर वह 14 मार्च को बेटी के घर पिलखना पहुंचे थे।
आरोप है कि वहां पहुंचते ही दोनों दामाद अचानक आक्रामक हो गए और अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उन्हें एक कमरे में बंद कर लिया और पीटा। थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।