फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से दैनिक यात्री परेशान

Mon, 16 Nov 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
सोमना रेलवे स्टेशन - फोटो : samvad
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित सोमना रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन से प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों के अलावा किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है।
विज्ञापन

सोमना रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों दैनिक यात्री नौकरी सहित अन्य कामों के सिलसिले में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद आदि स्थानों पर जाते हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण उन्हें मजबूरी में 23 किलोमीटर दूर अलीगढ़ अथवा करीब 30 किलोमीटर दूर खुर्जा जंक्शन जाना पड़ता है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं।
दैनिक यात्री संजय सिंह, संदीप चौधरी, चंद्रेश शर्मा और योगेश शर्मा ने बताया कि सोमना स्टेशन पर दिल्ली से अलीगढ़ और अलीगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए। इससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा स्टेशन पर आरक्षण काउंटर की भी व्यवस्था की जाए, ताकि टिकट आरक्षित कराने के लिए अलीगढ़ या खुर्जा न जाना पड़े। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने और आरक्षण काउंटर खुलवाने की मांग की है।


यात्री सुविधाओं के लिए रेलवे सजग है। पूरे प्रयागराज मंडल में रेलवे स्टेशनों की व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। कुछ स्टेशनों पर पैसेंजर ट्रेनों के साथ सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।-डॉ. शिवम शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें