मीनाक्षी सिनेमा में पसरा सन्नाटा
- फोटो : CITY OFFICE
सलमान खान की फिल्म दबंग-3 शुक्रवार को तनाव भरे माहौल में रिलीज हुई। शहर में रेड अलर्ट होने के कारण लोग सिनेमाघरों में नहीं पहुंचे। शाम तक के सभी शो में दस प्रतिशत दर्शक ही पहुंचे। सिनेमा संचालक शनिवार के शो में भीड़ जुटने की आस लगाए बैठे हैं।
सीमा मल्टीप्लेक्स के मैनेजर अक्षय दीक्षित ने बताया कि माहौल खराब होने की वजह से दर्शक आ नहीं रहे हैं। शाम को कुछ दर्शक फिल्म देखने आए। शनिवार को बेहतर शो चलने की उम्मीद है। स्टार वर्ल्ड सिनेमा के मैनेजर अनिल शुक्ला ने बताया कि शाम को कुछ परिवार फिल्म देखने आए, लेकिन स्थिति संतोषजनक नहीं रही। सलमान खान की फिल्म का जो क्रेज लोगों में रहता है, वह अभी तक सामने नहीं आया है।
इंटरनेट का बंद होना भी है बड़ी वजह
इंटरनेट सेवा बंद होना भी सिनेमाघरों में दर्शकों के न पहुंचने की बड़ी वजह है। हर शो की 70 फीसदी टिकट इंटरनेट से बुक होती हैं। दर्शक अपनी सहूलियत के हिसाब से टाइमिंग देखकर प्लानिंग करते हैं। शहर में तनावपूर्ण माहौल होने से लोग घर से कम निकलना पसंद कर रहे हैं।