फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : टॉवर के नाम पर ठगी करने वाला साइबर हैकर तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर इलाके में टॉवर लगवाने के नाम पर 2.73 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला हैकर बी वारंट पर हरियाणा की भौंड़सी जेल से अलीगढ़ तलब कराया गया। हरियाणा पुलिस उसे यहां लेकर आई और अलीगढ़ के मुकदमे में रिमांड वारंट बनाकर उसे अलीगढ़ जेल दाखिल कर दिया गया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर साइबर थाना सुरेंद्र सिंह के अनुसार, 30 दिसंबर 2020 को किशनपुर के हरस्वरूप की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोप था कि मोबाइल पर मैसेज के जरिये उन्हें मोबाइल टॉवर लगवाने के नाम पर 45 लाख रुपये एडवांस मिलने और 25 हजार रुपये प्रतिमाह किराया व उसमें नौकरी का ऑफर मिला। वे इस झांसे में आ गए और हैकरों ने औपचारिकताओं के नाम पर उनसे 2.73 लाख रुपये ठग लिए। इस मुकदमे की जांच में मूल रूप से धौलाकुआं हाल देव वाटिका एसटीएम नगर, हिसार हरियाणा के आशीष का नाम सामने आया।
पता चला कि वह कई राज्यों में इसी तरह की ठगी का रैकेट चला रहा है। वह अपनी पहचान छिपाकर रह रहा है। इसी बीच आशीष को हरियाणा व मध्य प्रदेश के पांच मुकदमों में रेवाड़ी की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। उससे ठगी के 28 लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल आदि बरामद हुए। तभी से वह हरियाणा गुरुग्राम की भौंड़सी जेल में निरुद्ध था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के अनुसार आशीष के खिलाफ स्थानीय न्यायालय से बी वारंट लेकर उसे यहां तलब कराया गया। हरियाणा पुलिस उसे न्यायालय में लेकर पहुंची, जहां पेशी के बाद उस पर अलीगढ़ के मुकदमे का रिमांड वारंट तामील कराकर जेल भेज दिया गया। सुरेंद्र सिंह के अनुसार अब उससे रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी। अलीगढ़ के अन्य मुकदमों के विषय में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें