फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : थाने की बैरक की छत से कूदने वाली युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयगढ़ थाने की महिला बैरक के दूसरे माले से आत्महत्या के लिए छलांग लगाने वाली युवती की शुक्रवार रात करीब तीन बजे मौत हो गई। युवती घटना के बाद से ही जेएन मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। मौत की खबर पर आनन-फानन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई और दोपहर में शव अंतिम संस्कार के लिए विजयगढ़ भेज दिया गया।
विज्ञापन

यह वाकया मंगलवार रात करीब नौ बजे का है, जब प्रेमी संग गई युवती को पुलिस ने एटा से बरामद किया था और उसे मेडिकल परीक्षण व सुपुर्दगी प्रक्रिया पूरी होने तक थाने की महिला बैरक में महिला पुलिस की निगरानी में रखा था। इसी बीच उसने दूसरे माले से छलांग लगा दी। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल और वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका आईसीयू में उपचार चल रहा था। युवती के हाथ-पैर, सिर आदि में गंभीर चोटें आई थीं। शुक्रवार रात करीब तीन बजे युवती ने दम तोड़ दिया।
बता दें कि युवती एटा के बादामपुर निवासी आकाश संग 10 अप्रैल को गई थी। 28 अप्रैल को आकाश व उसके सहयोगी अकराबाद के सचिन पर मुकदमा दर्ज कराया था। 5 मई को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था, जबकि आकाश भागने में सफल रहा था। इधर, युवती के छत से गिरने पर उसके परिवार की ओर से अकाश के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आकाश को दो मुकदमों और सचिन को फुसलाकर ले जाने में सहयोगी होने के मुकदमे में जेल भेजा था।
विज्ञापन

- विजयगढ़ थाने की महिला बैरक से छलांग लगाने वाली युवती की रात करीब तीन बजे मौत हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। इस मामले में दोनों आरोपी जेल भेज दिए हैं। मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम अकराबाद कर रहे हैं। पुलिस भूमिका की जांच जारी है। एक सप्ताह में रिपोर्ट दे दी जाएगी।
विज्ञापन

- शुभम पटेल, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें