फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान रहें: एसआईआर सर्वे के नाम पर साइबर ठग भेज रहे धमकी भरे संदेश, वोट कटने के नाम पर मांग रहे ओटीपी

Mon, 17 Nov 2025 05:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सावधान रहें। इस समय एसआईआर के नाम पर आपके मोबाइल पर ठगने वाले मैसेज आ सकता है। आपसे वोट काटने की धमकी देकर ओटीपी भी मांगा जा सकता है। इस संबंध में साइबर टीमों की ओर से लोगों को आगाह किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठग भी ठगी का कोई अवसर नहीं छोड़ते। अब देश में चल रहे एसआईआर सर्वे के नाम पर ठगी के लिए लोगों पर संदेश पहुंचना शुरू हो गए हैं। संदेश भेजकर उनसे ओटीपी मांगा जा रहा है। इस तरह की शिकायतें जब बीएलओ के जरिये प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचीं तो उन्हें आगाह किया गया। इस संबंध में साइबर टीमों की ओर से लोगों को आगाह किया जा रहा है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में सासनी गेट विकास नगर के रोशन लाल के पास इस तरह का संदेश मोबाइल पर आया। फिर एक कॉल भी आया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपको एक ओटीपी मिलेगा। वह हमें बता दें। आपके वोट का सत्यापन होगा।

उन्होंने सतर्कता बरतते हुए यह कहा कि वे खुद बूथ पर जाकर सत्यापन करा लेंगे। बाद में उन्होंने बूथ पर पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा जा रहा। न कॉल की जा रही। इसी तरह के संदेश कुछ अन्य लोगों के पास भी पहुंचे। यह बात अधिकारियों तक पहुंची तो सभी को आगाह किया जा रहा है।
विज्ञापन


इधर, साइबर सेल के स्तर से पता चला है कि इस तरह की साइबर ठगी कुछ जिलों व राज्यों में शुरू हो गई है। इस संबंध में साइबर सेल प्रभारी राहुल सिंह कहते हैं कि लोग ऐसे किसी भी कॉल पर ओटीपी साझा न करें। अन्यथा उनके साथ ठगी हो सकती है। उनके खाते से रकम उड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें