फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : साइबर अपराध पर 1930 नंबर मिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में शुक्रवार को साइबर थाना व साइबर सेल टीम ने इलियासपुर नगरिया में साइबर अपराधों के प्रति जागरुक करने के लिए साइबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को अपनी और अकाउंट की जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

किसी एप के माध्यम से फोन का एक्सिस लेकर पैसे मांगना, परिचित बनकर खाते में रुपये डलवाना, लॉटरी के नाम पर शुल्क मांगना या बैंक खाते की जानकारी मांगकर ठगी करने के प्रकरण लोगों को बारीकी से समझाए गए। इसके अलावा वीडियो कॉल द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने जैसे मामले से बचने के लिए साइबर अपराधों की समझ और इनसे बचने के तरीके ग्रामीणों को बताए गए। इसके साथ ही साइबर सेल ने ग्रामीणों को बताया कि अगर साइबर अपराध की घटना हो जाती है तो इसकी सूचना तुरंत साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें। जबकि ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें