फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष पद चुनावः क्रास वोटिंग करने वाले होंगे निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद के विजयी जिला पंचायत सदस्य सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अर्चना यादव के पक्ष में ही मतदान करेंगे। अगर उन्होंने क्रास वोटिंग की तो पार्टी उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने बताया कि उनके विजयी जिला पंचायत सदस्य अलीगढ़ में ही मौजूद हैं। सभी सदस्य समय से कलेक्ट्रेट पहुंच कर मतदान करेंगे। मतदान कराने के लिए सपा और रालोद के कुछ जिम्मेदार नेता लगाए गए हैं। रामबहादुर ने कहा है कि हकीकत में भाजपा के केवल नौ सदस्य जीते हैं। रालोद के भी नौ सदस्य जीते हैं।
विज्ञापन

सपा और रालोद गठबंधन के पास 22 सदस्यों के समर्थन का आंकड़ा है। आज होने वाले मतदान में ये बात साबित हो जाएगी। सपा रालोद गठबंधन की प्रत्याशी अर्चना यादव विजयी होंगी। इसमें कोई शक नहीं है। कई सदस्य उनके संपर्क में हैं। जब रामबहादुर से पूछा गया कि आपके सदस्यों को बड़ा-बड़ा ऑफर दिया गया है तो कहीं वह अपना मत दूसरे खेमे के लिए तो नहीं करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि अगर किसी का जमीर ही मर जाए और वह लालच में फंस जाए। मान प्रतिष्ठा भूल जाए तो उसका कोई उपाय नहीं है। हां, पार्टी से उनको निष्कासित जरूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें