फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कौड़ियागंज के खेतों में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने वापस काली नदी में छोड़ा

Fri, 30 Aug 2024 09:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मगरमच्छ का बच्चा करीब चार माह का है। इसकी लंबाई तीन फिट है। यह पानी के बहाव के साथ नदी से निकल कर खेतों तक पहुंच गया था। कुछ लोगों ने इसको तिरपाल की मदद से एक ट्यूबवेल की कुंडी में डाल दिया था। वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ कर वापस काली नदी में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
मगरमच्छ के बच्चे को काबू में करती रेस्क्यू टीम - फोटो : वन विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौड़ियागंज के निकट काली नदी में तैर रहा मगरमच्छ का बच्चा 30 अगस्त को खेतों में आ गया। जिसे देखकर किसानों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने उसको पकड़ लिया और काली नदी में वापस छोड़ दिया है। 

विज्ञापन


वन विभाग के क्षेत्रीय उपनिरीक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया है कि मगरमच्छ का बच्चा करीब चार माह का है। इसकी लंबाई तीन फिट है। यह पानी के बहाव के साथ नदी से निकल कर खेतों तक पहुंच गया था। कुछ लोगों ने इसको तिरपाल की मदद से एक ट्यूबवेल की कुंडी में डाल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ कर वापस काली नदी में छोड़ दिया है। मगरमच्छ को नदी में छोड़ने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय बीट प्रभारी मुकेश यादव, पुतन लाल, पप्पू सिंह व कौड़ियागंज पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेश कुमार मौजूद थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें