मगरमच्छ को ले जाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
गांव के भूपेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह, अरविंद राजपूत समेत तमाम लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने चारों ओर से मगरमच्छ को घेर लिया। उसने कमरे में भागने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने डंडों से पीटकर उसे काबू किया। बाद में स्कूल के बच्चों को कमरों से बाहर निकाला गया और मगरमच्छ को काबू में कर एक कमरे में बंद कर दिया।
चना पर वन दरोगा राहुल चौधरी, कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को आबादी से दूर काली नदी में छोड़ दिया।
मगरमच्छ को पकड़कर ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे मगरमच्छ को पकड़ने की मांग को लेकर हुआ हंगामा
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम से ग्रामीण भिड़ गए। ग्रामीणों का कहना था कि तालाब में मौजूद दूसरे मगरमच्छ को भी पकड़ा जाए। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मगरमच्छ काफी समय से आबादी के बीच तालाब में हैं। कई बार वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन मगरमच्छ नहीं पकड़ा गया। इससे लोगों को हर वक्त भय रहता है। वन विभाग की टीम ने बीडीओ अतरौली से बात कर तालाब का पानी निकालने में सहयोग करने को कहा है ताकि तालाब में मौजूद मगरमच्छ को भी पकड़ा जा सके।
मगरमच्छ को पकड़कर ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मगरमच्छ को पकड़कर काली नदी में छोड़ दिया है। तालाब से पानी निकालकर मंगलवार को दूसरे मगरमच्छ को पकड़कर काली नदी में छोड़ दिया जाएगा। गांव के लोगों ने उसे काबू में करने के लिए डंडों का सहारा लिया था। लेकिन उसके कोई चोट नहीं थी। उसे ठीक हालत में नदी में छोड़ा गया है। -महफूज अली, रेंजर