फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: यति नरसिंहानंद गिरि ने एएमयू को लेकर दिया विवादित बयान, बोले- ये इस्लाम और भारत विभाजन का है गढ़

Sun, 18 Sep 2022 10:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यति नरसिंहानंद गिरि ने अलीगढ़ में एएमयू को लेकर विवादित बयान दिया है। कहा है कि एएमयू में जितने लोग रहते हैं, सभी को डिटेंशन सेंटर में भेज देना चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद स्वामी यति नरसिंहानंद गिरि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां मदरसों की जांच को लेकर बवाल मचा हुआ है। वहीं, इस पर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरि ने विवादित बयान देते हुए नई शुरुआत कर दी है। यति नरसिंहानंद गिरि ने अलीगढ़ में मीडिया कर्मियों को एएमयू को लेकर विवादित बयान दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि एएमयू इस्लाम और भारत विभाजन का गढ़ है। एएमयू में जितने लोग रहते हैं, सभी को डिटेंशन सेंटर में भेज देना चाहिए। आगे कहा, ज्ञानव्यापी मस्जिद नहीं मंदिर है। लखीमपुर खीरी में कोई घटना नहीं हुई, वह जिहाद है। आपको बता दें, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतिनरसिंहानंद गिरि अलीगढ़ में हिंदू महासभा द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महा उद्घोष कथा में भाग लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें