अकराबाद के पास गांव दभा के मजरा मिश्रीपुर से गुजरने वाले रजबहा में एक मगरमच्छ देखा गया। जिस स्थान पर मगरमच्छ आया, वहां गांव के पशु एवं बच्चे नहाते रहते हैं। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ में अकराबाद के गांव दभा के मजरा मिश्रीपुर के निकट रजबहा में 15 अगस्त को एक मगरमच्छ आ गया। जिसको देख कर स्थानीय लोगों में अपने बच्चों और मवेशियों को लेकर चिंता हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने इस मगरमच्छ को पकड़ा और काली नदी में छोड़ दिया। वन विभाग के अनुसार मगरमच्छ की उम्र तकरीबन तीन वर्ष और लंबाई सात फुट थी।
विज्ञापन
वन विभाग के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र चौधरी के अनुसार 15 अगस्त की दोपहर उन्हें इसकी सूचना मिली थी कि अकराबाद के पास गांव दभा के मजरा मिश्रीपुर से गुजरने वाले रजबहा में एक मगरमच्छ देखा गया है। जिस स्थान पर मगरमच्छ आया, वहां गांव के पशु एवं बच्चे नहाते रहते हैं।
सूचना पर वह वनकर्मी मुकेश यादव, पीएल निषाद व हेम सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया। इस मगरमच्छ की उम्र करीब तीन वर्ष व लंबाई सात फुट थी। उसे काली नदी में छोड़ दिया गया है।