फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखर से बाहर आया मगरमच्छ

Wed, 06 Sep 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पोखर में मगरमच्छ मिलने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी व  नई बस्ती से सटी पोखर से मंगलवार सुबह मगरमच्छ बाहर सड़क पर निकल आया। इसके चलते इलाके में दहशत व भगदड़ का माहौल बन गया।
विज्ञापन


हालांकि भीड़-भाड़ देख मगरमच्छ फिर पानी में घुस गया। बाद में वन विभाग की टीम और पुलिस पहुंच गई। मगर घंटों इंतजार के बाद मगरमच्छ के बाहर नहीं निकला और बाद में टीम वापस लौट गई।

वाकया इस तरह हुआ कि नई बस्ती निवासी वहीद मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे पोखर में कपड़े धो रहा था। इसी बीच मगरमच्छ पोखर के किनारे आ गया। वहीद की नजर मगरमच्छ पर गई तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


यह देख उन्होंने शोर मचा दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ देख मगरमच्छ फिर से पोखर में चला गया।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम और पुलिस को खबर कर दी। खबर पर यहां पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का घंटों इंतजार किया, लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से वह दोबारा बाहर नहीं आ सका। इसे लेकर पूरे दिन लोगों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें