फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कारोबारी के घर में घुसे बदमाश, महिलाओं पर तमंचे ताने

Fri, 10 Oct 2025 03:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
मुरसान में पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत करतीं थानाध्यक्ष ममता सिंह। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कस्बा के वनखंडी महादेव मोहल्ला की गली वैश्यान में एक खाद कारोबारी के घर में बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा 10 बजे दो नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर घुस आए।
विज्ञापन




बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी और मां पर तमंचा तान दिया। इस बीच शोर मचने पर भीड़ जुटती देख दोनों बदमाश भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में छानबीन की।



कारोबारी अमित अग्रवाल का कहना है कि बृहस्पतिवार की सुबह लगभग सवा 10 बजे उनके घर में दो बदमाश लूट की नीयत से घर में हथियार लेकर घुस आए।


इस दौरान घर पर उनकी मां आशा अग्रवाल, उनकी पत्नी शिल्पी अग्रवाल, बेटी यशी, छोटे भाई की पत्नी डॉली व छत पर दो कर्मचारी विष्णु और सोनू सफाई का कार्य कर रहे थे। वह अपने भाई चिंकू के साथ मुरसान के छोटा बाजार में दुकान पर थे।
विज्ञापन




अमित का कहना है कि दोनों बदमाश पल्सर बाइक पर सवार होकर उनके घर के गेट पर पहुंच गए। उस समय उनकी पत्नी दरवाजे पर बाल कंघी कर रही थीं। बदमाशों ने उनकी पत्नी की कनपटी पर तमंचा रख दिया और मुंह दबाकर उन्हें अंदर ले गए।



यह देखकर उनकी मां ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर भी तमंचा तान दिया। शोर-शराबा होने पर उनके घर पर काम कर रहे दोनों मजदूर व उनके छोटे भाई की पत्नी अचानक निकलकर आ गई और बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया।



शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित होने लगे। यह देख बदमाश मौके से फरार हो गए। इनमें एक बाजार की तरफ भाग कर गया और दूसरा बाइक से दूसरे रास्ते से निकल गया।



सूचना पर पर मुरसान कोतवाली प्रभारी ममता सिंह व सादाबाद सीओ अमित कुमार पाठक भी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए। बदमाशों की पहचान के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर आ गई और जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन




दिनदहाड़े हुई इस घटना से कारोबारियों में दहशत और नाराजगी है। उनका कहना है कि पुलिस की ढिलाई से बदमाशों का हौसला बुलंद है। सीओ सादाबाद अमित कुमार पाठक का कहना है कि बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा करेंगे और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें