फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पीट-पीटकर हत्या, चौकी पर हंगामा

Mon, 11 Sep 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
रशीद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइंस के जमालपुर इलाके से लापता युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार शाम लाश मिलने पर परिजन भड़क गए और पुलिस चौकी पर हंगामा किया। पुलिस ने फिलहाल शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


रंगाई पुताई का काम करने वाला गुलजार नगर जमालपुर का रशीद खां (24) पुत्र खलील अहमद चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों के अनुसार शनिवार शाम काम से लौटने के बाद रशीद घर पर ही था। तभी उसके इलाके के दोस्त आए और बुलाकर ले गए।

इसके बाद वह नहीं लौटा। परिजन रात भर तलाशते रहे और उन दोस्तों के घर भी गए, जो बुलाकर ले गए थे। मगर उनके स्तर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। रविवार शाम करीब 5 बजे तलाशते घूम रहे परिजनों को किसी ने खबर दी कि जमालपुर के कब्रिस्तान के पास रशीद की लाश पड़ी है।
विज्ञापन


इस पर परिजन वहां पहुंचे तो दंग रह गए। उसका शरीर ईंटों से कुचला गया था। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। इस सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में परिजन एकत्रित होकर जमालपुर चौकी पहुंच गए जहां हंगामा शुरू कर दिया।

तभी हंगामे की सूचना पर क्वार्सी व सिविल लाइंस पुलिस भी चौकी पर आ गईं। जहां लोगों को समझाया गया और कार्रवाई का आश्वासन दिलाया गया। तब हंगामा शांत हुआ। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार परिजनों ने जो संदेह जताया है, उस आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें