तगादा करने अवतारनगर पहुंचे सासनीगेट के एक युवक को रास्ते में ही अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार रात लगभग नौ बजे गोली मार दी। घायल को आननफानन में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया हैए जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
पुलिस के अनुसार सासनीगेट के नगला भूखी निवासी 20 वर्षीय आकाश पुत्र राजीव यादव दूध का कारोबार करता है। इसके अलावा वह कमेटी से भी जुड़ा हैए जिसमें कई लोगों की साझेदारी है। इसमें लेनदेन भी होता है। आकाश को इसी लेनदेन में गोली मारी गई है। आकाश का पड़ोस के युवकों से भी झगड़ा हुआ था इसलिए उन पर भी शक है। फिलहाल थाना पुलिस को आकाश के परिजनों से मिलने वाली तहरीर का इंतजार है।