फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के विरोध में युवक को गोली मारी, हंगामा

Tue, 01 Nov 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
गोकशी के विरोध में युवक को गोली मारी, हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली के गांव कल्याणनगर के जंगलों में सोमवार सुबह कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। ग्रामीणों ने गोकशी का विरोध किया तो गोकशों ने फायरिंग कर दी। एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया जबकि चार फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रायफल, छुरा और दो बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव कल्याणनगर (तेवथू) के एक आम के बाग में से सोमवार सुबह करीब 6 बजे गायों के रंभने की आवाज आ रही थी। शौच को गए कुछ लोगों ने उधर जाकर देखा तो पांच लोग गायों को काट रहे थे। इसका विरोध किया गया तो गोकशों ने युवकों पर फायरिंग कर दी। गांव की प्रधान प्रेमवती पत्नी कलियान सिंह के भतीजे विक्रम सिंह पुत्र गोर्वधन के पैर में गोली लग गई। लोगों ने शोर मचा दिया तो गांव के तमाम लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर आ गए। इसी दौरान एक युवक को पकड़ लिया और बाकी चार फरार हो गए। पकड़े गए युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। इससे वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया। सूचना पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े ठा. केदार सिंह, अमित शर्मा, बबलू, तिलक राजपूत, चिंटू चौधरी आदि भी पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गए। मौके पर पुलिस को कटी हुई गाय और रायफल, छुरा, दो बाइकें मिलीं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गांव में लावारिस घूमने वाली काली गाय और एक नीलगाय को गोकशों ने काटा है। गोली लगने से घायल हुए विक्रम को मेडिकल रेफर किया गया है। वहीं मौके पर पकड़े गए युवक ने अपना नाम मकसूर निवासी चौधरियान बताया है। गोकशी की बढ़ती घटनाओं के विरोध में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने रोष जताते हुए नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आरोप लगाया कि पुलिस की सुस्ती के चलते क्षेत्र में गोकशों के हौसले बुलंद हैं।
पुलिस ने 40 गायों से लदा ट्रक पकड़ा
अकराबाद। गोपी चौराहे के पास पुलिस ने 40 गायों से भरा बंगला के नंबर का ट्रक पकड़ा है। हालांकि ट्रक के चालक और हेल्पर भाग गए हैं। आरोपी ट्रक में पीछे और ऊपर भूसे के बोरे और बीच में एक लोहे का जाल लगाकर गायों को भराकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

 सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव गोपी चौराहे के पास रोडवेज बस परिचालक और सवारियों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस को सूचना मिली कि बस में लूटपाट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जब तक सड़क पर जाम लगा गया था। पुलिस ने मारपीट का मामला सुलझाया और जाम खुलवाने लगी। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि सड़क पर एक ट्रक खड़ा हुआ है, उसमें जानवरों की आवाज आ रही है। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें गाय थीं। एसओ डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि ट्रक को थाने ले लाया गया। ट्रक में पीछे और छत पर भूसे के बोरे लदे थे, जबकि बीच में एक लोहे के जाल लगाकर गायों को भरा गया था। ट्रक में 40 गायें थीं। इसमें से एक की मौत हो र्गई। पकड़ा गया ट्रक बंगाल के नंबर का है। इसके मालिक के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें