फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गला दबाकर हत्या

Mon, 13 Feb 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
कविता का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 महानगर के बन्ना देवी क्षेत्र में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। मायका पक्ष का आरोप है कि विवाहिता की गला दबाकर हत्या की गई है। विवाहिता के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


बरौला में रहने वाले सहदेव की 11 दिसंबर 2015 को टूंडला निवासी 22 वर्षीय कविता से शादी हुई थी। मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के दौरान उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से खूब दान दहेज दिया, लेकिन इससे ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसकी कई बार उसने अपने परिजनों से शिकायत की, लेकिन लोकलाज के भय से मायके वालों ने ससुरालियों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को संभालने का प्रयास किया।

आए दिन होने वाले झगड़े एवं मारपीट को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन हर बार ससुरालीजन अपनी गलती मानकर विवाहिता को अपने साथ ले जाते और कुछ दिन बाद ही उसके साथ मारपीट करना शुरू कर देते। रविवार को उन्हें सूचना मिली कि कविता की मौत हो गई। पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसका शव देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायका पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मायका पक्ष का आरोप है कि विवाहिता की गला घोंटकर   हत्या की गई है। इससे पहले  उसके साथ मारपीट भी की गई। उसके गले तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर निशान साफ देखे जा सकते हैं।  पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें