फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने मायके से आने से किया इंकार तो दे दी जान

Sat, 02 Mar 2019 01:10 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गांधी पार्क के विकास नगर में गुरुवार रात को एक युवक ने पत्नी से विवाद के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। युवक बुधवार को अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था। मगर, वह उसके साथ नहीं आई। आरोप है कि युवक को ससुरालियों ने बंधक बनाकर डराया धमकाया भी था। इसी बात से वह क्षुब्ध था। देर रात को पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन


राहुल कुमार (25) पुत्र मुकेश कुमार निवासी विकास नगर, गांधी पार्क की दो साल पहले उसके बड़े भाई जीतू की पत्नी शालिनी निवासी माली का नगला, गांधी पार्क से परिजनों ने विवाह करा दिया था। जीतू की पांच साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। राहुल से शादी के बाद ही शालिनी का विवाद होने लगा।

दोनों के बीच कई बार परिजनों ने समझौता करा दिया। मृतक के पिता मुकेश कुमार के मुताबिक कुछ दिन पहले शालिनी विवाद के बाद अपने मायके चली गई थी। बुधवार को राहुल उसे घर बुलाने गया था। मगर, वह साथ नहीं आई। आरोप है कि बेटे ने फोन कर बताया था कि ससुरालियों ने उसे बंधक बना लिया है।
विज्ञापन


साथ ही पत्नी को लेकर परिवार से अलग रहने की बात कर रहे हैं। इसके बाद वह गुरुवार को दिन में अपने घर आ गया। शाम को घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर सो गया। थोड़ी देर बाद जब मां शकुंतला उसे खाना देने गई तो अंदर से दरवाजा बंद था। शकुंतला ने कई बार आवाज दी, लेकिन गेट नहीं खुला। उसे शोर मचाकर घर के अन्य सदस्यों को बुला लिया।

सदस्यों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो राहुल का शव फंदे पर झूलता मिला। यह देख परिजनों को होश उड़ गए। घर में चीखपुकार मच गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया। इंस्पेक्टर गांधी पार्क के अनुसार मामले में परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके से कोई पत्र आदि भी नहीं मिला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें