फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने ऊंट और बच्ची को मारी टक्कर, हंगामा

Tue, 02 Feb 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में मथुरा मार्ग स्थित गांव नगला हीरा पर तेज गति से आ रही एक कार ने ऊंटगाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे ऊंट की मौके पर मौत हो गई। इसके साथ ही एक बालिका और भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


यहां से तीन किलोमीटर दूर मथुरा रोड स्थित नगला हीरा निवासी महादेव पुत्र महेंद्र सिंह सोमवार की सांय लगभग पांच बजे नगर से गांव के ही एक व्यक्ति की ऊंटगाड़ी में डस्ट भर कर जा रहा था। जैसे ही वह गांव पर पहुंचा, सामने से तेज गति से से आ रही एक कार ने ऊंट में टक्कर मार दी।

ऊंट से टकराने के बाद कार जवाहर सिंह के घर के बाहर बंधी भैंस और समीप खड़ी बेटी मोना को भी टक्कर मारने के बाद हजार की लाइन के विद्युत पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई। बालिका मोना के गंभीर चोटें आई हैं तथा भैंस के भी चोटें हैं। वहीं गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। अनियंत्रित कार को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गयी घरों के बाहर बैठे आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण बाल-बाल बच गए। कार की टक्कर से विद्युत पोल और तार अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर गिरने से जाम लग गया।

 घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया, ग्रामीण ऊंट मालिक को मुआवजा दिलवाए जाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि अनियंत्रित कार से कई महिला-पुरुषों ने दौड़ कर अपनी जान बचाई, वहीं यदि घटना के समय बिजली आ रही होती तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। घटना की सूचना पर मय पुलिस बल के पहुंचे एसआई एमपी सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। एक घंटे तक लगे जाम से सड़क के दोनों साइड वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें