फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में घुसे छात्र दबोचे, जमकर पीटे

Tue, 01 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के कनवरीगंज इलाके के एक बड़े घराने के शादी समारोह में रविवार देर रात घुसे आधा दर्जन संदिग्धों को दबोच लिया गया और जमकर पीटा गया। बाद में उन्हें चोर समझकर पुलिस के हवाले कर दिया। मगर पुलिस ने जांच में पाया कि वह बुलंदशहर के रहने वाले छात्र हैं और यहां शादी देखकर खाना खाने घुस गए थे। बाद में परिजनों को बुलाकर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बताया गया है कि मैरिस रोड के गेस्ट हाउस में रविवार को इस घराने की शादी थी। जहां अचानक आधा दर्जन संदिग्ध युवक डीजे पर थिरकते हुए देखे गए। जब घराती व बाराती पक्षों को कुछ शक हुआ तो एक-एक कर सभी को दबोच लिया गया। उन्हें चोरी के शक में पीटा गया और तलाशी ली गई। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार उनके विषय में जांच में पता चला कि वह बुलंदशहर के एक प्रमुख कॉलेज के छात्र थे। यहां किसी काम से आए तो शादी में खाना खाने घुस गए थे। उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया।
महानगर के सारसौल इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार रात आयोजित शादी समारोह में आधा दर्जन लोगों के मोबाइल व एक की जेब से दस हजार रुपये पार हो गए। हालांकि बाद में इस चोरी की जानकारी पर सीसीटीवी आदि देखे गए। मगर कोई सफलता नहीं मिली। बताया गया है कि सराय हकीम निवासी रमेश चंद्र की बेटी की शादी इस गेस्ट हाउस में चल रही थी। तभी यह घटना हुई। बाद में पुलिस को भी इत्तला दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें