फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दी लगाए दूल्हा घुड़चढ़ी से पहले पहुंच गया जेल

Fri, 14 May 2021 11:48 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
क़वार्सी से रेप में जेल भेजा गया दूल्हा विशाल। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
क्वार्सी के चंदनिया इलाके का युवक घुड़चढ़ी से पहले प्रेमिका से दुष्कर्म के आरोप में जेल भेज दिया गया। खास बात यह है कि शुक्रवार को उसकी बरात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसकी भनक लगने पर बृहस्पतिवार देर शाम प्रेमिका युवक के घर पहुंच गई। 
विज्ञापन



 मूल रूप से सासनी गेट इलाके की एमबीए डिग्रीधारी 30 वर्षीय युवती दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करती थी। उसका अपने पति से तलाक हो गया। उसकी बेटी अपने पिता के साथ ही चली गई। इसलिए वह अकेली रहती थी। इसी बीच 2014 में उसकी मुलाकात एक सहेली के जरिये क्वार्सी के चंदनिया निवासी विशाल उर्फ रनधीर से हुई। वह भी दिल्ली में नौकरी करता था।


दोनों में बातचीत, प्यार में बदल गई और दोनों लिव-इन में रहने लगे। युवती ने अपने पति से तलाक की बात भी बता दी थी। आरोप है कि इसके बाद भी विशाल ने युवती की मांग में अपने नाम का सिंदूर भर दिया। युवती के अनुसार, विशाल उसे आगे चलकर शादी का वायदा करने लगा। जब युवक अपने घर आ जाता था तो फोन पर घंटों बातें करता था। जरूरत पर युवती ने युवक की ढाई लाख रुपये देकर मदद की थी। 
विज्ञापन



आरोप है कि नवंबर 2020 में एक दिन युवक का फोन दिन भर बंद रहा। उसने अगले दिन वजह पूछी तो उसने पारिवारिक कलह बता दी। युवती ने शक होने पर जानकारी की तो पता चला कि युवक की सगाई बुलंदशहर की किसी युवती से हुई है। पूछने पर युवक ने भरोसा दिया कि मैं तुमसे ही शादी करुंगा। ये परिवार की जिद थी। इधर, युवक की 14 मई को बरात जाना तय हो गया।


यह बात युवती को पता चली तो बृहस्पतिवार देर शाम वह युवक के घर पहुंच गई और उसने सारी कहानी परिवार वालों को बताई। आरोप है कि युवक की बहन ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस पर युवती ने पुलिस के 1090 पर कॉल किया और थाने पहुंच गई, जहां उसने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।


क्वार्सी इंस्पेक्टर के अनुसार लिव-इन में कई साल तक साथ रहकर शादी के बहाने दुष्कर्म का आरोप है। दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार सुबह आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवक हल्दी लगाए थाने लाया गया। उसकी शुक्रवार को ही बरात जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें