फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के ऊपर टूटकर गिरा तार, करंट से मौत 

Tue, 24 Jul 2018 01:55 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
मासूम के ऊपर टूटकर गिरा तार, करंट से मौत  - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव किढ़ारा में आठ वर्षीय मासूम के ऊपर एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। तारों में दौड़ रहे करंट से मासूम बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे लेकर अलीगढ़ गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर ग्रामीणों में चर्चा रही कि गांव में एक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें हर्ष फायरिंग हो रही थी। इसी बीच तार टूटकर गिरा है। 
विज्ञापन


बताते हैं कि किढ़ारा गांव में देर शाम एक परिवार में कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। इसे देखने के लिए जैक्सन का आठ वर्षीय पुत्र अजय घर से निकलकर गली में गया। इसी बीच अचानक से एलटी लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिरा। करंट की चपेट में आकर अजय बुरी तरह झुलस गया। उसके ऊपर बिजली का तार देखकर परिजनों एवं ग्रामीणों ने किसी तरह से तार को अलग किया।

परिजन उसे इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए लेकिन जान न बच सकी। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इस हादसे से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ भी रोष रहा। उधर देर शाम तक इस मामले में परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें