फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी : कूलर की साइड के बेड को लेकर भिड़े तीमारदार

Fri, 17 May 2019 01:17 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
कूलर - फोटो : file photo
विज्ञापन
 जेएन मेडिकल कालेज के वार्ड नंबर-16 में बुधवार रात को कूलर की साइड पड़े बेड को लेकर दो मरीजों के तीमारदारों के बीच लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में एक तीमारदार को चोटें लग गईं। विवाद की सूचना पर मेडिकल में तैनात गार्ड और अन्य मरीजों के तीमारदारों ने बीचबचाव कराया। मामले में दो नामजद और छह अज्ञात हमलावरों  के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन





धीरज चंद्रा निवासी बेगमबाग गली-2 ने बताया कि उन्होंने अपनी पांच साल की बच्ची को 11 मई को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। डाक्टरों ने बुधवार को इमरजेंसी वार्ड से बुधवार को बच्ची 16 नंबर वार्ड में शिफ्ट कर दी। वार्ड मेें बच्ची को कूलर की साइड वाला बेड पर डाक्टरों ने लिटाया था। दूसरी साइड के बेड पर वकार निवासी जमालपुर और सुल्तान निवासी धौर्रा के परिवार की एक बच्ची भर्ती थी।




उन्होंने डाक्टरों जाने के बाज बेड खाली करने को दबाव बनाया। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। रात करीब नौ बजे उनके परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट कर घायल कर दिया। धीरज के मुताबिक मामले की तहरीर सिविल लाइंस पुलिस को दे दी। साथ ही डर के कारण बच्ची को वहां से डिस्चार्ज करा लिया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार मामले  में वकार और सुल्तान और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें