फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक में घुसे चोर..बच गया लॉकर

Thu, 28 Jan 2016 02:09 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। मडराक स्टेशन से चंद कदमों की दूरी पर गांव पालीरजापुर की ग्रामीण बैंक शाखा में रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने स्ट्रांग रूम और लॉकर काटने की कोशिश की। मगर सफल नहीं हुए। बाद में चोर यहां से सीसीटीवी, सीपीयू, अलार्म सहित करीब दो लाख का माल जरूर ले गए। सुबह बैंक स्टाफ के पहुंचने पर चोरी की भनक लगी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्वार्सी की रामबाग गली नंबर छह निवासी सतीश कुमार सिंह आर्याव्रत ग्रामीण बैंक पालीरजापुर शाखा में प्रबंधक हैं। अलीगढ़-हाथरस के बार्डर पर स्थित यह बैंक शाखा मडराक स्टेशन से चंद कदमों की दूरी पर आबादी से अलग है। 25 जनवरी को बैंक बंद होने के बाद 26 जनवरी को अवकाश के चलते स्टाफ ग्रामीण बैंक मुख्यालय पर ध्वजारोहण में शामिल हुआ। इसलिए बैंक पर नहीं पहुंचा। इसी रात में चोर मुख्य शटर को गैस कटर से काटकर अंदर प्रवेश कर गए और अंदर जाने के बाद सीधे गैस कटर से स्ट्रांग रूम व लॉकर को काटने की कोशिश की है। जहां गैस कटर के प्रयोग के साक्ष्य भी मिले हैं। 
मगर तमाम प्रयास के बाद भी सफल न होने पर चोर यहां से तीन सीपीयू, तीन सीसीटीवी, सिक्योरिटी अलार्म का पूरा सिस्टम ले गए। अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों ने बैंक में घुसने पर सबसे पहले सिक्योरिटी अलार्म ही खोला होगा। वरना स्ट्रांग रूम के दरवाजे पर छेड़छाड़ के साथ ही अलार्म बजता। मगर वह नहीं बजा। इसके बाद किसी को सुबह तक चोरी की भनक नहीं लगी। चोर शटर को उसी अंदाज में बंद करके गए और ताला भी वैसे ही लटकाकर गए। दस बजे जब प्रबंधक व अन्य स्टाफ पहुंचा तो पुलिस को खबर दी। सूचना पर इंस्पेक्टर मडराक नजमुल साकिब पहुंच गए और फील्ड यूनिट भी बुलाई। इंस्पेक्टर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शाखा प्रबंधक के अनुसार लॉकर में पांच लाख रुपये नगद रखा था। जो बच गया। चोरी करीब दो लाख कीमत के माल की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें