फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींटाकशी पर बिफरी महिलाएं, शराब ठेके में की तोड़फोड़

Mon, 12 Feb 2018 01:53 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
देशी शराब के ठेके पर हंगामा करती महिलाओं को समझाते पुलिस कर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महानगर के जीटी रोड बन्नादेवी चर्च के सामने देशी शराब के ठेके का रविवार सुबह-सुबह जमकर विरोध हुआ। यहां विरोध में आईं महिलाओं ने हंगामा करते हुए जाम लगाने की कोशिश की और ठेके में तोड़फोड़ तक कर दी।
विज्ञापन


खबर पर हरकत में आई पुलिस ने पहुंचकर जैसे-तैसे महिलाओं को शांत किया और समझाया कि भविष्य में उन्हें किसी तरह की शिकायत नहीं मिलेगी। तब जाकर महिलाएं शांत हुईं। हालांकि हंगामा मात्र 20 मिनट करीब ही चला, लेकिन इतनी ही देर में आसपास इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यहां चर्च के सामने देशी शराब का शीला गुप्ता के नाम से ठेका है। यहां महिलाओं का आरोप है कि सुबह से ही नशेड़ियों का जमावाड़ा लग जाता है और अक्सर राह चलती महिलाओं व युवतियों से छींटाकशी की जाती है। 
विज्ञापन


रविवार सुबह-सुबह महिलाएं इसी तरह की हरकत पर उत्तेजित हो गईं और काफी संख्या में एकत्रित होकर महिलाएं ठेका बंद कराने पहुंच गईं। यहां महिलाओं ने ठेके में तोड़फोड़ करते हुए जबरन बंद कराने पर जोर दिया। साथ ही हंगामा करते हुए जीटी रोड पर जाम लगाने की कोशिश की।

सूचना पर इंस्पेक्टर बन्नादेवी व पुलिस बल पहुंच गया। किसी महिलाओं को समझाकर शांत किया गया और उनकी बात सुनी गई। फिर उन्हें भरोसा दिलाया गया कि भविष्य में किसी तरह की हरकत नहीं होगी।

साथ ही ठेके  पर मौजूद स्टाफ को भी हिदायत  दी गई कि अगर आगे से कोई हरकत हुई तो स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर पब्लिक का हंगामा शांत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें