फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने दिए बयान..पड़ोसी महिलाओं ने जलाया

Wed, 09 Mar 2016 01:49 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
‌ककिश्‍ााोरी - फोटो : file Photo
विज्ञापन
 महानगर के बन्नादेवी बीमा नगर में समझौता न करने पर जलाई गई छेड़खानी पीड़ित किशोरी ने जिंदगी और मौत से जूझते हुए मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करा दिए हैं।
विज्ञापन


किशोरी ने इस हमले के लिए जिम्मेदार आरोपी पक्ष को ही बताया है। इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे परिवार के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

सूत मिल बीमा नगर निवासी 15 वर्षीय किशोरी पास के ही स्कूल में 11वीं की छात्रा है। पड़ोस का ही 35 वर्षीय विवाहित केशव उस पर बुरी नीयत रखता था। इसी के चलते दो दिन पूर्व
विज्ञापन

उसके घर में घुसकर छेड़खानी कर दी गई।

इस घटना की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके समझौते का दबाव किशोरी पक्ष पर बन रहा था। बात न मानने पर सोमवार को केशव के जेल जाने के कुछ घंटे बाद ही किशोरी को उसके घर में जला दिया गया।

जलाने की घटना के बाद से ट्रामा सेंटर में किशोरी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मंगलवार को उसकी हालत में कुछ सुधार होने और बोल पाने पर डॉक्टर की सिफारिश पर सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशू गौतम ने बयान दर्ज किए। सूत्रों की मानें तो किशोरी ने केशव की पत्नी व भाभी को इस घटना का मुख्य जिम्मेदार ठहराया।

इन दोनों महिलाओं ने ही उसे घर में घेरकर केरोसिन डालकर जलाया। इधर, किशोरी के पिता की तहरीर पर केशव की पत्नी, दो भाई, भाभी, मां-बाप को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ बन्नादेवी के अनुसार परिवार के कुछ सदस्य हिरासत में हैं। नामजदों की तलाश जारी है। किशोरी की हालत में पहले से सुधार है। मगर अभी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें