फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने बच्ची को पीटकर मार डाला

Thu, 24 Aug 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
बच्ची को गला दबाकर प‌िता ने उतारा मौत के घाट - फोटो : सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन
पिसावा कस्बे में जट्टारी रोड नई बस्ती में सौतेले पिता ने तीन साल की मासूम बच्ची को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। चार-पांच दिन से वह रात में लगातार क्रूरता से पीट रहा था। मंगलवार रात भी बेरहमी से पिटाई शुरू की और तब तक पीटता रहा जब तक बच्ची ने दम नहीं तोड़ दिया।
विज्ञापन


तड़के पहर वह शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में था उससे पहले ही पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को दबोच लिया। बच्ची की मां को फिलहाल पुलिस िनगरानी में ही घर पर रखा गया है। 

जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी अमरपाल पुत्र जंगलिया ने चार माह पहले फिरोजाबाद निवासी अपने साले कमल सिंह की पत्नी राधा देवी से कोर्ट मैरिज कर उसे अपने घर ले आया था। राधा देवी के पांच पुत्र थे। कमल सिंह पिसावा आकर दो बेटी और एक बेटे को साथ ले गया था जबकि दो छोटे बच्चों एक बेटी और एक बेटे को पत्नी के पास ही छोड़ गया था। पड़ोसियों ने बताया कि अमरपाल पिछले चार-पांच दिन से तीन साल की मधु को बेरहमी से रात में पीट रहा था। 
विज्ञापन


मां के भी हत्या में शामिल होने का शक
एसओ संजय पांडे के अनुसार राधा देवी के बयानों से उसके भी बच्ची की हत्या में शरीक होने का शक हो रहा है। फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन दो सिपाहियों की उसके घर पर तैनाती कर दी गई है, ताकि वह कहीं भाग न सके। मृत बच्ची के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे प्रतीत हो रहा है कि पीट-पीटकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम से मौत का सही कारण पता चलेगा। राधा देवी के पहले पति कमल सिंह को भी सूचना दे दी गई है। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। अमरपाल अपराधी किस्म का है। उस पर अलीगढ़ के कई थानों में संगीन अपराधों में रिपोर्ट दर्ज है। बुलंदशहर में भी केस दर्ज हैं। सभी जगह जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें