फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने किया छठवीं कक्षा की छात्रा से रेप

Wed, 03 Feb 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के एक विद्यालय में छठवीं में पढ़ने वाली छात्रा संग शिक्षक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में घटना के तीन माह बाद एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद महिला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार 12 वर्षीय किशोरी जवां में अपनी रिश्तेदारी में रहकर कस्बे के एक स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ती है। वाकया 18 नवंबर का बताया गया है, जब किशोरी को स्कूल का ही शिक्षक फुसलाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद छात्रा रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को वाकया बताया।

इसके बाद परिजनों ने पहले स्कूल में जाकर विरोध किया तो वहां शिक्षक ने ही धमका दिया। बाद में थाने गए तो उस समय एसओ ने उन्हें वहां से बातों में उलझाकर और लोक लाज का भय दिखाकर चलता कर दिया। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर इधर उधर चक्कर लगा रहे थे। पिछले दिनों एसएसपी से मुलाकात हुई।
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर मामले में महिला थाना पुलिस ने जांच की। जांच के बाद महिला  थाने में 29 जनवरी को आरोपी शिक्षक अखिलेश निवासी हरदुआगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें