फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-कानपुर रूट पर जीआरपी को मिली बढ़ी कामयाबी, ट्रेनों में लूट करने वाला गैंग दबोचा

Wed, 19 Dec 2018 01:34 AM IST
Vikas Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
रेलवे जीआरपी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी । - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दिल्ली-कानपुर रूट की यात्री ट्रेनों में लूट, चोरी और डकैती की वारदात को अंजाम देना वाला एक शातिर गिरोह मंगलवार को जीआरपी के हत्थे चढ़ा। जीआरपी ने चेकिंग अभियान के दौरान जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात से आठ बदमाशों को चोरी की घटना को अंजान देने की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गिरोह के पास से एक 315 बोर  का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, धारदार हथियार, चोरी के मोबाइल सहित गहने और नगदी बरामद की है। सभी को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरोह में शामिल एक सदस्य बरेली और दूसरा एटा के जलेसर का है। बाकी सभी अलीगढ़ के रहने वाले हैं। 

जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह के मुताबिक स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर चेकिं ग की जा रही थी। इसी बीच वहां आठ लोग दिखाई दिए। तलाशी लेने पर उनके पास से हथियार बरामद हुए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान पुष्पेंद्र निवासी खैर रोड, इंदिरा नगर, शीलेंद्र निवासी सुखरावली, क्वार्सी, कमलेश निवासी कमला नगर, क्वार्सी, अशोक निवासी गांव बीना मई, अतरौली, महाराज सिंह व देवेंद्र निवासी सरावली गांव, थाना क्वार्सी, वीरेंद्र निवासी ग्राम गदाई, थाना जलेसर, एटा, उदय पाल निवासी नई बस्ती, थाना फरीदपुर, बरेली के तौर पर हुई है। यह सभी दिल्ली-कानपुर रूट की गाड़ियों में लूट, चोरी करते थे। गिरोह को पकड़ने वाली टीम में आरपीएफ क्राइम ब्रांच शाखा के हेड कांस्टेबल नरेश कुमार सहित जीआरपी थाने का फोर्स शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें