फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर मार भाग रहे ट्रक ने पांच को रौंदा, दो की मौत

Wed, 19 Dec 2018 01:34 AM IST
Priyesh Mishra क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
महानगर की धनीपुुर मंडी के पास मंगलवार सुबह एक दूधिया को टक्कर मारकर भाग रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो लोगों की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक जेएन मेडिकल कालेज में गंभीर हालत में भर्ती है। अन्य दो लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पाकर मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। देर रात पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गांधी पार्क थाने के धनीपुर मंडी पर एक माल से लदे ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार दूधिया को टक्कर मार दी थी। ट्रक की साइट लगने से गुस्साया दूधिया उसका पीछा करने लगा। यह देख ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ा दी। रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल के सामने सुबह लगभग 7:30 बजे उसने दो अलग-अलग साइकिलों पर सवार तीन और एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

इसमें साइकिल सवार तेजपाल (38) पुत्र डोरीलाल निवासी धीरधरपुर, गांधी पार्क, अमित (30) पुत्र मुन्नालाल चौहान निवासी सिंधौली फार्म हाउस, गांधी पार्क की ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अमित के साथ साइकिल पर सवार उसका साथी सचिन इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, चपेट में आए एक मोटरसाइकिल सवार नेत्रपाल और हरप्रताप निवासी गुर सिखरन को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


हादसे को देख आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। हालांकि वह लोगों को चकमा देकर मौके फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना गांधी पार्क पुलिस ने तेजपाल और अमित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें