शहर के रामघाट रोड इलाके के इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान धनीपुर मंडी के एक रंगबाज की सरपरस्ती सिर्फ इसलिए पसंद की कि उन्हें भी रंगबाजी का शौक पड़ा। इसी शौक ने अंजाने में उन्हें अपराधी बना दिया। ये तथ्य देर रात तक तीनों नाबालिगों से चली पूछताछ में उजागर हुआ है।
देर रात तक चली पूछताछ में साफ हुआ कि जब उन्हें यह पता लगने लगा कि सीसीटीवी से घटना खुलती जा रही है तो उन्हें भी डर लगने लगा था। इसी डर के चलते उन्होंने अपनी बाइक का एक नंबर मिटा दिया। ताकि पुलिस उनके पास आए तो शायद पकड़ में न आएं। मगर उन्हें पता नहीं था कि ये हो पाएगा।
इधर, कॉलेज प्रशासन से दो छात्रों के विषय में जानकारी की गई तो वहां से उनके निलंबन की तैयारी हो गई है। तीनों ने एक स्वर में बताया कि इलाके में गुंडा प्रवृत्ति के साहिल की रंगबाजी से प्रभावित थे।
वे भी साहिल की तरह ही अपना रौब गालिब करना चाहते थे। इसी सपने में वे साहिल के साथ रहने लगे। हालांकि इससे पहले कभी किसी अपराध में नाम नहीं आया। मगर उन्हें ये भी नहीं पता था कि इतनी बड़ी घटना में उनका प्रयोग किया जा रहा है। खास बात है कि तीनों बेहद सामान्य व कमजोर परिवार से ताल्लुक रखते हैं।