फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे का सामान लेकर लौट रहे दो लोगों की हादसे मौत

Mon, 04 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
मेडिकल के लिए एंबुलेंस से ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
 जलाली पनैठी रोड पर रविवार देर शाम पनैठी से जलाली की ओर जा रहे तीन बाइक सवार दोस्तों को अलहदादपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दो की मौत ही गई जबकि तीसरे को गंभीर हालत में मेडिकल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


भोजपुर गांव निवासी पवन (35) पुत्र अजयपाल के बेटे का सोमवार को जन्मदिन था, जिसकी तैयारी के लिए वह गांव के ही अशोक (50) पुत्र चरन सिंह तथा भोला (22) पुत्र सत्यपाल को अपनी बाइक से पनैठी तक सामान खरीदने के लिए गया।

जहां से करीब साढ़े आठ बजे जब ये लोग गांव लौट रहे थे, तभी अलहदादपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने तीनों को रौंद दिया, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों ने घायलों से जानकारी कर परिजनों व पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन आनन फानन में तीनों को मेडिकल लेकर दौडे़, लेकिन इस दौरान ही पवन तथा अशोक को मौत हो गई जबकि भोला को गंभीर अवस्था में मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जहां उसका इलाज चल रहा है। पूर्व प्रधान यासीन खां ने बताया कि गांव में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया है। समूचा गांव इस घटनासे गमगीन है। चौकी  प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें