फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारिक हत्याकांड के आरोपी विनय सहित नौ शस्त्रधारकों के लाइसेंस निलंबित

Sat, 04 Jul 2020 12:26 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएए व एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान कई शस्त्रधारकों द्वारा तय संख्या से अधिक कारतूस खरीदने व अनियमितताएं बरतने पर जिलाधिकारी ने नौ शस्त्रधारकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इनमें कोतवाली क्षेत्र में हुए उपद्रव के दौरान तारिक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी विनय वार्ष्णेय की पिस्टल का लाइसेंस भी शामिल है। इन सभी को जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन



सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के बीच हुई हिंसा के वक्त जिले में दिसंबर में सिविल लाइंस, कोतवाली और सासनी गेट थाना क्षेत्र के नौ शस्त्रधारकों द्वारा अधिक मात्रा में कई दर्जन कारतूस खरीदे गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट व एसीएम द्वितीय ने अलग-अलग दुकानों से इनका रिकार्ड भी जब्त किया। शस्त्रधारकों का रिकॉर्ड अनियमित पाया गया।


वहीं, तारिक हत्याकांड के आरोपी विनय वार्ष्णेय की .32 बोर की पिस्टल का लाइसेंस निलंबित करने के लिए 27 मई को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके आधार पर जिलाधिकारी स्तर से इनके खिलाफ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है। डीएम के मुताबिक इन सभी मामलों में लाइसेंसियों को नोटिस जारी किए गए हैं। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें