फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: कागजों में ज्यादा जमीन दिखा हड़पे 50 लाख रुपये, पिता की मौत के बाद बेटी व दामाद पर मुकदमा

Sat, 04 Jul 2020 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून में एसआईटी (भूमि) से की गई शिकायत पर एक दंपती के खिलाफ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी महिला के पिता ने की थी, लेकिन उनकी मौत के बाद मुकदमा अब बेटी और दामाद के खिलाफ दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


विवेक सिंह निवासी जैतनवाला ने एसआईटी से शिकायत की थी। विवेक के अनुसार उनके भाई गौतम सिंह ने हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर निवासी सोहन सिंह से आरकेडिया में आठ बीघा भूमि का सौदा एक करोड़ 25 लाख रुपये में किया था। तय रकम में से उन्होंने 88 लाख रुपये बैंक से ट्रांसफर किए। अन्य रकम सोहन सिंह, उनकी बेटी सत्या देवी और दामाद अनिल कुमार को नगद दी।

इसके बाद जब बात कब्जे की आई तो पता चला कि मौके पर मात्र 3.25 बीघा जमीन है। कुछ खास लोगों की मौजूदगी में समझौता हुआ कि इस धोखाधड़ी के बदले आरोपी सोहन सिंह, गौतम सिंह को 60 लाख रुपये लौटाएंगे। लेकिन, तय रकम में से भी उन्होंने 10 लाख रुपये ही लौटाए। अब सोहन सिंह की मौत हो चुकी है। ऐसे में उनके दामाद और बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें