फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता कालू-सजल सहित 7 के कुर्की नोटिस जारी

Sat, 23 Apr 2016 01:37 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के रामघाट रोड इलाके के बाइकर्सों की गैंगवार में मारे गए बाइकर्स जीतू चौधरी की हत्या के नामजद आरोपी सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कालू, सजल चौधरी सहित 7 लोगों के कुर्की नोटिस जारी हो गए हैं। अदालत से कुर्की नोटिस जारी होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने सातों के घरों पर इन्हें चस्पा करते हुए चेतावनी दी है। अगर जल्द ही इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस कुर्की और इनाम घोषित करने की तैयारी करेगी।
विज्ञापन


एसओ हरदुआगंज रमाकांत पचौरी के अनुसार 31 मार्च को हुई कलाई निवासी जीतू चौधरी की हत्या के नामजद आरोपी राघवेंद्र सिंह कालू, उसके भाई नीरज, शरद हत्याकांड में पांच हजार के इनामी सजल चौधरी, उसका भाई सतीश, भतीजा पुष्पेंद्र, कलाई निवासी योगेश व हत्या से पहले रैकी के आरोपी ललित निवासी समसपुर के खिलाफ कुर्की नोटिस प्राप्त किए हैं। सातों के नोटिस शुक्रवार को उनके घरों पर चस्पा करा दिए हैं और अब अदालत से कुर्की आवेदन कर कुर्की अनुमति भी ली जाएगी।

लखनऊ तक गूंजेगी सियासी-पुलिस संरक्षण की आवाज
बाइकर्सों की गैंगवार में शूटरों को जेल भेजने के बाद बेशक पुलिस ने अपनी पीठ ठोंकी है। मगर सजल गैंग पर सियासी व पुलिस संरक्षण के आरोप लगने के बाद मुद्दा लखनऊ तक गूंजने की तैयारी चल रही है। मामले में आईजी से लेकर डीजीपी तक से शिकायतें तो शुरू हो गई हैं। वहीं सजल विरोधी सपाई खेमे की मदद से मुख्यमंत्री तक से मिलने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जो शिकायतें भेजी गई हैं, उनमें शरद-जीतू के परिवारों ने फरार चल रहे सजल-नीरज गैंग से खुद की जान को खतरा बताया है। शरद के पिता राकेश गोस्वामी व जीतू के भाई संजय की ओर से भेजी गई शिकायतों में कहा है कि यह जगजाहिर है कि इन हत्याकांडों में आरोपियों को सियासी व पुलिस तंत्र का निचले स्तर पर संरक्षण मिल रहा है।

इसके चलते अभी तक सजल गैंग के हौंसले बुलंद हैं और अगर जल्द ही इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो यह अब पैरवी करने वाले किसी भी परिजन की हत्या कर सकते हैं। इधर, अंदरखाने की खबर है कि मामले में सजल गैंग विरोधी कुछ सपाइयों की मदद से इन दोनों परिवारों को मुख्यमंत्री से मिलवाने तक की कवायद शुरू हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिन में इन परिवारों को लखनऊ में मुख्यमंत्री के सामने पेश किया जा सकता है। ताकि वह हकीकत वहां रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें