फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर कारोबारी के लापता बेटे की गला रेतकर हत्या

Sat, 11 Aug 2018 01:29 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
हार्डवेयर कारोबारी के लापता बेटे की गला रेतकर हत्या - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
थाना सासनी गेट के मोहल्ला काजी पाड़ा से गुरुवार की शाम को लापता हुए हार्डवेयर कारोबारी के बेटे का शव शुक्रवार को जवां में सेंट्रल डेयरी फार्म के पास खेतों में पड़ा मिला। उसकी गला रेत कर हत्या की गई है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। घर पर शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।  
विज्ञापन


काजी पाड़ा के रहने वाले सरदार अहमद का हार्डवेयर का कारखाना है। उनके नौ बेटों में गुलरेज (21) सबसे छोटा था। बताया गया है कि गुरुवार की शाम को वह अपने कुछ परिचितों के साथ स्कूटी लेकर चला गया था। यह परिचित कौन थे, यह कोई भी बताने की स्थिति में नहीं है। इसके बाद वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों ने अपनी रिश्तेदारी और गुलरेज के मित्रों के यहां उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं लगा। 

शुक्रवार को सुबह भी उसकी खोजबीन जारी रही। शुक्रवार को जवां इलाके में सेंट्रल डेयरी फार्म के पास कुछ लोगों ने एक खेत में शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया। वह शव गुरुवार को लापता हुए गुलरेज का था। उसका मोबाइल भी उसके पास नहीं था और पर्स व स्कूटी भी गायब मिले। उसका गला रेता हुआ था।
विज्ञापन


परिजनों और पुलिस ने आशंका जतायी है कि लूट के चलते उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घर में सबसे  छोटा होने के कारण गुलरेज सबका प्रिय था। जब उसका शव काजी पाड़ा पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों और परिचितों ने किसी तरह परिवार वालों को संभाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें