बहन के साथ मारपीट और गली गलौच करने वाले बहनोई को मौत के घाट उतारने वाले साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
दो फरवरी को कासिमपुर पावर हाउस में पानी की टंकी के पास वली मोहम्मद की लाश मिली थी। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। इस संबंध में सीओ तृतीय राजीव कुमार सिंह सेंगर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इसमें थानाध्यक्ष छोटेलाल, एसआई अवध राज, जितेंद्र कुमार और हरिओम को शामिल किया गया।
पुलिस की एक टीम जांच को जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को वली मोहम्मद के साले आलिम पुत्र नबी शेर निवासी गांव इकरी पर शक हुआ। पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में आलिम ने कबूल किया कि उसने ही अपने बहनोई वली मोहम्मद की हत्या है।
पूछताछ के दौरान आलिम ने बताया कि वली मोहम्मद शराब पीकर बहन और बच्चों के साथ मारपीट करता था। एक फरवरी को कासिमपुर पावर हाउस गया तो बहनोई शराब के नशे में मिला। मुझे देखकर वह गालियां देने लगा। इसका विरोध किया तो वह बहन के साथ मारपीट करने लगा।
इसी दौरान बीच-बचाव कर उसे घर से बाहर ले गया और उसी के गले में बंद मफरल से उसकी गला दबाकर हत्या कर डाली। पानी की टंकी के पास उसकी लाश को छोड़कर बहन के घर चला गया। बहन ने उसके बारे में पूछा तो बताया कि वह बाहर है आ जाएगा। इसके मोटरसाइकिल से अपने घर इकरी चला गया।