फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के विवाद में दो छात्रों को गोली मारी

Wed, 24 Feb 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी इलाके की बाईपास स्थित इकरा पुलिया के पास मंगलवार शाम बाइक सवार दो छात्रों को कुछ हमलावरों ने गोली मार दी। इस हमले में दोनों जख्मी हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के मूल में देनदारी का विवाद बताया गया है।
विज्ञापन


जमालपुर निवासी यूसुफ जफर आगरा के कॉलेज से बीसीए कर रहा है। उसके मोहल्ले के ही खुर्शीद पर काफी पुराने बीस हजार रुपये हैं। जब भी रुपये मांगे गए, तभी विवाद हुआ। यूसुफ के अनुसार सोमवार शाम वह अपने दोस्त मो.जीशान निवासी सरसैयद नगर के साथ बाइक पर किसी काम से जीवनगढ़ गया था।

वहां से लौटते में उन्हें इकरा पुलिया पर चार-पांच हमलावरों ने घेर लिया और फायरिंग कर दी। इस हमले में यूसुफ के हाथ में व जीशान के पेट में गोली लगी। आनन-फानन दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां खबर पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। इस मामले में यूसुफ ने खुर्शीद पक्ष पर ही आरोप लगाया है। एसओ के अनुसार मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें