फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर पर हमला, विधायक के घर में घुसकर बचाई जान

Wed, 24 Feb 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
करेली इलाके में सोमवार देररात जाइलो कार से घर लौट रहे प्रापर्टी डीलर पर हमला हुआ। प्रापर्टी डीलर ने बीएसपी विधायक के घर में घुसकर जान बचाया। सूचना पर करेली पुलिस पहुंची। पुलिस तहरीर पर धमकी का मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। वहीं प्रापर्टी डीलर का आरोप है कि उन पर फायरिंग भी हुई थी। लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है। 
विज्ञापन

करेली में करामत की चौकी के रहने वाले इरफान अहमद प्रापर्टी डीलर हैं। सोमवार रात जाइलो से घर लौट रहे थे। करेली में ही रहने वाले कौशांबी से बीएसपी विधायक के घर के पास उन पर जानलेवा हमला हुआ। अजहर लईक और उसके तीन साथियों ने उनकी कार पर फायर किया। गोली की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई। दहशत में इरफान कार से उतरकर विधायक के घर में घुस गए। इरफान ने मामले की तहरीर करेली थाने में दी। एसओ करेली संतोष शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। 
जार्जटाउन में मेडिकल चौराहे के पास रहने वाले डॉ. मुकुल पांडेय हर्ष हॉस्पिटल के निदेशक हैं। उनका आरोप है कि जय कुमार ने फर्जी चेक लगाकर उनके खाते से 83 हजार रुपये निकाल लिया। मुकुल को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने जय कुमार के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा लिखाया। 
विज्ञापन


ममफोर्डगंज आबकारी कॉलोनी के रहने वाले भानू प्रताप का आरोप है कि नई दिल्ली के प्रकाश चंद ने उनके खाते से ऑनलाइन टिकट बुक कराया है। खाते से रकम कटने की जानकारी भानू को हुई तो वह कर्नलगंज थाने पहुंचे। कर्नलगंज पुलिस मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें