फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से उतारकर व्यापारी से लूटे सत्तर हजार रुपये

Tue, 27 Jun 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
खैर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस में सवार बदमाश एक व्यापारी से तमंचे के बल पर सत्तर हजार की नकदी लूट कर भाग गए। घटना को फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया। घटना से बस में सवार सवारियों में दहशत फैल गई। जब पीड़ित पक्ष सोफा चौकी पहुंचा तो उसे पुलिस ने जांच का बहाना कर टरका दिया। कोतवाली के सोफा चौकी क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी लूट की वारदात है।
विज्ञापन


बता दें कि जेवर निवासी अजय जैन स्पेयर पार्ट्स के थोक व्यापारी हैं। वह सोमवार को जट्टारी टप्पल खैर में तगादा करने के लिए गए थे। दोपहर बाद वह खैर से तगादा कर वापस लौट रहे थे। बस में सवारी के रूप में एक बदमाश पहले से ही सवार था। रास्ते में अलीगढ़ पलवल मार्ग पर ही गांव नारायनपुर गांव के पास खड़े बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर बस के आगे लगा दी तथा तमंचे दिखाकर बस को रोक लिया।

देखते ही देखते बदमाश बस में चढ़ गए और व्यापारी अजय जैन को घेर लिया। उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और जेब की तलाशी लेकर सत्तर हजार रुपये लूट कर भाग गए। भयभीत बस चालक बस को जट्टारी ले गया। वहां उतर कर व्यापारी अजय जैन ने घटना अन्य व्यापारियों को बताई तथा उनके साथ सोफा चौकी पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहां मौजूद दरोगा ने यह कहकर लौटा दिया कि यदि आप तहरीर देंगे तो फिर आपको आकर बदमाशों की शिनाख्त करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


भयभीत लुटा हुआ व्यापारी अपने घर चला गया। उल्लेखनीय है कि तरुण पुत्र नवीन चंद्र व महेश प्रताप निवासी महावीर गंज अलीगढ़ से 20 जून की शाम पांच बजे के लगभग इसी तरह बदमाशों ने बस से उतारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाली प्रभारी आईपीएस अमित कुमार का कहना है कि व्यापारी से लूट की घटना की सूचना मिली है। पुलिस जांच पड़ताल कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें