फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से कुचल कर साले-बहनोई की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद मनाने के लिए दिल्ली से लौटते समय एनएच-24 पर ढकिया चमन के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घायल मुरादाबाद भर्ती, मुकदमा दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
डिडौली (अमरोहा)।
एनएच-24 पर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन के निकट सोमवार की सुबह ईद मनाने के लिए घर लौट रहे बाइक सवार साले-बहनोई की अज्ञात वाहन से कुचल कर मौत हो गई। जबकि बहनोई के भांजे को गंभीर हालत में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के थाना छजलैट क्षेत्र के गांव कोकड़पुर उर्फ गोपालपुर नत्था नगला निवासी इरफान (35) पूत्र अली मोहम्मद अपने साले इमरान (35) पुत्र नन्हें निवासी कांठ दिल्ली में हेयर कटिंग का काम करते थे। सोमवार को तड़के इरफान, इमरान और इरफान का भांजा फैसल पुत्र तौफीक निवासी मोहल्ला हृदयनगर थाना कटघर मुरादाबाद के साथ बाइक से ईद मनाने के लिए घर लौट रहे थे। भोर के करीब चार बजे गांव ढकिया चमन के निकट अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर हो गई। अज्ञात वाहन से कुचल कर इरफान और इमरान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि फैसल गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन फैसल को मुरादाबाद के न्यूरोन अस्पताल ले गए। पुलिस ने मृतक इरफान के भाई कल्लन पुत्र अली मोहम्मद की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन और अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें