फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत फिदेलिस की बस रुकवा कर मारपीट, कई छात्र लहूलुहान

Tue, 25 Sep 2018 01:08 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
घायल छात्र - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
महानगर के संत फिदेलिस सीनियर विंग के दो छात्रों के बीच स्कूल में हुई मामूली कहासुनी ने सोमवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक छात्र ने अपने कुछ साथियों को बुलाकर स्कूल बस में साथ आ रहे दूसरे छात्रों पर हमला करवा दिया। इसमें कुछ छात्रों का सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए। बस में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने इन लड़कों को समझाना चाहा लेकिन मारपीट नहीं रुकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लड़कों को शांति भंग में पाबंद कर दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार समर चौहान निवासी नीलकंठ कालोनी संत फिदेलिस तालानगरी में कक्षा 10 का छात्र है। इसी कालोनी का निवासी गवनेश सिंह इसी स्कूल में 11वीं का छात्र है। कुछ दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो समर ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से कर दी। प्रिंसिपल ने गवनेश सिंह को डांट फटकार कर मामला शांत करा दिया।

यह बात अंदर ही अंदर गवनेश को बहुत खराब लगी। सोमवार को उसने मोहल्ले के कुछ लड़कों बुला लिया। जब बस सुरेंद्र नगर ज्योति टेंट हाउस पहुंची तो वहां पहले से ही गवनेश के साथी इंतजार कर रहे थे। सब बस में चढ़ गए और समर और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करने लगे। जिससे बस में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विराट और आशीष को शांति भंग में पाबंद किया। 
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन पर हो कार्रवाई 
वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने संत फि देलिस स्कूल की बस में असामाजिक तत्वों द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई करने की निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों द्वारा अवगत कराए जाने के बावजूद इस तरह की घटना होना विद्यालय प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। स्कूल प्रशासन के खिलाफ  कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी एवं डीआईओएस से अनुरोध किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें