फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमकीन कारोबारी ने की करोड़ों की कर चोरी

Sat, 24 Feb 2018 02:20 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
चाचा चौधरी नमकीन का रैपर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाथरस के चर्चित नमकीन ब्रांड चाचा चौधरी का सालाना टर्नओवर तकरीबन डेढ़ सौ करोड़ रुपये के आसपास का आंका गया है, जिसमें बड़े पैमाने पर कर चोरी हो रही थी। वैट के समय में वित्तीय वर्ष 2016-2017 में कंपनी का कारोबार कागजों में लगभग 70 करोड़ रुपये सालाना का दर्शाया गया था।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम के एडिश्नल कमिश्नर सीबी सिंह ने बताया कि अब इस मामले में मथुरा की टीम आगे की जांच कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करेगी।

फिलहाल अलीगढ़ और मथुरा की टीम छापे के दौरान मिले कागजातों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। ये मामला करोड़ों रुपये की कर चोरी का है, जिसमें कोई रियायत बरतने का सवाल नहीं उठता है। नमकीन के उत्पादक जनता से कर की कीमत वसूल रहे थे, लेकिन उसे सरकारी खजाने में जमा नहीं किया जा रहा था इसलिए ये अपराध संगीन है। 
विज्ञापन


सीबी सिंह ने बताया कि इस कंपनी के कारोबार की कागजों पर जांच एक महीने पहले से हो रही थी। कंपनी के कामकाज पर नजर रखी जा रही थी। इसके बाद छापा कार्रवाई हुई है। कंपनी के कुछ ठिकानों पर बिल बुक, स्टाक बुक आदि कुछ नहीं मिली है।

अभी तक जो कागजात मिले हैं उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कर और जुर्माना निर्धारण होगा। जीएसटी में नमकीन पर पांच फीसदी कर है। इस लिहाज से इस प्रकरण में करोड़ों रुपये की कर और जुर्माना वसूली होगी।

होली से पहले कर और जुर्माने की रकम जांच कर बता दी जाएगी। मौके पर सीज किया गया लगभग एक करोड़ रुपये का माल कंपनी के मालिकों की सुपुर्दगी में ही दिया गया है। उसमें कोई खुर्द बुर्द का प्रयास किया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें